Wednesday, September 02, 2020

शिक्षक दिवस | Teachers' Day : why and how to celebrate teachers day

गुरु-शिष्य की अनोखी परंपरा भारतिय संस्कृति का पवित्र हिस्सा माना जाता है। हमारे जीवन में माता-पिता का स्थान इस दुनिया में कभी भी कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वे ही हमें इस हुबहू रंगीन मदमस्त दुनिया में स्थान देते हैं। माना जाता है कि मनुष्य के जीवन में सबसे प्रथम गुरु हमारे माँ बाप हैं।

SURESH LIMBACHIYA  THE FLOATING POST

शिक्षक दिवस कब-क्यों मनाया जाता है। 

हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teachers' Day) मनाया जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म-दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षकों के प्रति मान सम्मान प्रकट करने के लिए भारतभर में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। उन्हें अध्यापन से गहरा लगाव था। वे एक महान दार्शनिक विचारो वाले और अच्छे शिक्षक थे।


गुरु-शिष्य का अनोखा सम्बंध :

गुरु-शिष्य परंपरा भारतय संस्कृति का एकदम पवित्र हिस्सा है। शिक्षक माली के समान है, जो एक बगीचे को अलग-अलग रूप-रंग के बालक रूपी फूलों से सजाता है।


गुरु मंत्र :

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।

गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥


शिक्षक पर शायरी:

जिसे देता है हर व्यक्ति सम्मान, जो करता है वीरों का निर्माण।

जो बनाता है इंसान को इंसान, ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम।


विश्व के प्रमुख देशो में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

• यूएस में मई के पहले सप्ताह।

• थाईलैंड में हर वर्ष 16 जनवरी।

• ईरान में 2 मई।

• टर्की में 24 नवंबर।

• मलेशिया में 16 मई।

• रशिया में 5 अक्टूबर।

• चीन में 10 सितंबर।

SURESH LIMBACHIYA  THE FLOATING POST


शिक्षक दिवस के बारे में प्रश्न और उत्तर:

1. शिक्षक दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?

    डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

2. भारत में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

    5 सितंबर

3. भारत में पहला शिक्षक दिवस कब मनाया गया था ?

    1962


Popular Posts

World Rivers Day 2023: India Celebrating the Lifelines of Earth

World Rivers Day 2023 | विश्व नदी दिवस 2023 (World Rivers Day 2023: Celebrating the Lifelines of Earth | विश्व नदी दिवस 2023: पृथ्वी की जीवन...